प्रेस विज्ञप्ति

भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

कोरबा। प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा विभा अवस्थी के निर्देशानुसार सावन माह के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में संगठनात्मक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिलासपुर संभाग प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह पैकरा के प्रथम संभागीय प्रवास एवं परिचयात्मक बैठकों का शुभारंभ हुआ।

इसी तारतम्य में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला कोरबा की जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के नेतृत्व में भव्य परिचयात्मक बैठक एवं तीज उत्सव का आयोजन किया गया। संभाग प्रभारी फुलेश्वरी सिंह पैकरा का आतिशबाजी, तिलक, आरती, पुष्पगुच्छ, श्रीफल, शॉल एवं ढोल-नगाड़ों के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात संभाग प्रभारी ने महिला कार्यकर्ताओं को भाजपा की संगठनात्मक रीति-नीति, कार्यपद्धति एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

हरेली पर पारंपरिक व्यंजनों का लगाया भोग

हरेली तिहार के अवसर पर महिला मोर्चा की बहनों ने अन्नपूर्णा स्वरूपा माता पार्वती एवं भगवान भोलेनाथ की श्रद्धापूर्वक आराधना की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली। खुरमी, ठेठरी, अरसा, मीठा फरा, नमकीन फरा, मालपुआ, पपची, सोंहारी, कोदो की खीर, चना-चबेना एवं चना चरपटी सहित विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण किया गया।

उत्सव के दौरान नारियल फेंक प्रतियोगिता एवं गेड़ी का आयोजन भी हुआ। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिला कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं परंपराओं की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।

वीर जवानों के लिए रक्षा-सूत्र का संकलन

कार्यक्रम के दौरान देश की सुरक्षा में दिन-रात समर्पित वीर जवानों के लिए रक्षा-सूत्र संकलन भी किया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने सैनिक भाइयों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए रक्षा-सूत्र भेजने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन में महिला मोर्चा उपाध्यक्ष एवं कोरबा प्रभारी संगीता शर्मा, सह प्रभारी उमा सोनी, प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मंजुला सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंजीता शर्मा, वैशाली रतनपारखी, जिला महामंत्री अनसुईया राठौर, स्वाति कश्यप सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ छत्तीसगढ़ी लोकपरंपरा, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम देखने को मिला। आयोजन की आत्मीयता एवं विविधता ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। *अर्जुन गुप्ता* जिला मीडिया प्रभारी *शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर* जिला मीडिया सह प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा (छ.ग.)

  • Related Posts

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    ◽ विभिन्न साइबर फ्रॉड, UPI फ्रॉड, बैंक फ्रॉड सहित विभिन्न विषयों पर दी जा रही है महत्वपूर्ण जानकारी। कोरबा -पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक …

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?

    कोरबा। आज देश में सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अधिकारों तथा उनके बच्चों के भविष्य को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर लगातार चर्चा होती है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?