मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में चोरी के दो मामलों का खुलासा

🚨 मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में चोरी के दो मामलों का खुलासा

तीन आरोपी गिरफ्तार |

कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा

थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत पुलिस सहायता केन्द्र मानिकपुर के मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में हुई चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया एल्यूमिनियम फ्रेम तथा घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल जप्त किया गया है।

🔎 मुखबिर सूचना से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

दोनों चोरी की घटनाओं की रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुलिस सहायता केन्द्र मानिकपुर द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा गया। पूछताछ एवं विवेचना में तीनों आरोपियों की दोनों चोरी की घटनाओं में संलिप्तता सामने आई।

🏫 मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में चोरी की घटनाओं का खुलासा

मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा की इमारत को निशाना बनाकर अज्ञात आरोपियों द्वारा प्रवेश कर पुरानी इस्तेमाल की हुई एल्यूमिनियम की खिड़कियां चोरी की गई थीं। इस संबंध में अपराध क्रमांक 685/2026 एवं 687/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया एल्यूमिनियम फ्रेम एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल जप्त किया गया।

👮 तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों के नाम—

  1. सागर कश्यप, पिता स्व. ललन कश्यप, उम्र 22 वर्ष, निवासी मुड़ापार महंत मोहल्ला, चौकी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।
  2. आकाश उरांव उर्फ टब्बरी, पिता बी.पी. उरांव, उम्र 21 वर्ष, निवासी मुड़ापार साहू मोहल्ला, चौकी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।
  3. ईश्वर बंजारे, पिता रतन बंजारे, उम्र 21 वर्ष, निवासी रामनगर दुर्गा पंडाल के पास, चौकी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305(1), 3(5) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

📢 कोरबा पुलिस की आम जनता से अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति को चोरी का सामान बिक्री के लिए रखा हुआ दिखाई दे अथवा कोई व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी के सामान के साथ दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी बड़ी चोरी या अपराध का खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को आवश्यकतानुसार गोपनीय रखा जाएगा।संदिग्ध गतिविधि अथवा चोरी के सामान की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम, कोरबा को दें।

  • Related Posts

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    कोरबा। आशीर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर कोरबा में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की जिला कार्यसमिति बैठक एवं “सेवा संकल्प अभियान” जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग प्रभारी…

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड के अंदर खुले क्षेत्र में रखे 220 केवी विद्युत लाइन के एल्युमिनियम केबल की चोरी के मामले में थाना उरगा पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?