कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

शिक्षक दिवस के अवसर पर साइबर पाठशाला का हुआ आयोजन। सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी बने साइबर शिक्षक।-
पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नितीश ठाकुर के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 05.09.2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली , सीएसईबी , बाकी मोगरा , दीपका, सिविल लाइन, पाली, बांगो , उरगा, करतला, पसान आदि द्वारा साइबर पाठशाला जागृति कार्यक्रम आयोजित किए गए।

◽ थाना बाकी मोगरा के एसबीआई बैंक,शासकीय उचित मूल्य कि दुकान और सर्वमंगला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुर कछार, थाना पाली के स्वामी आत्मानंद विद्यालय और एकलव्य आवासीय परिसर शैला, सीएसईबी चौकी के नया बस स्टैंड,थाना सिविल लाइन के जिला अस्पताल कोरबा , थाना कोतवाली के पाल्म मॉल, गुरुनानक पब्लिक स्कूल इतवारी और थाना उरगा के स्वर्गीय श्याम लाल कंवर कॉलेज, थाना दीपका के न्यू सोनू रेस्टोरेंट बजरंग चौक में पुलिस टीम द्वारा नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल के संबंध में जानकारी दी गई।

📢 कोरबा पुलिस की अपील-

◽सभी को OTP, UPI PIN, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने तथा अनजान लिंक, फर्जी कॉल, संदिग्ध APK फाइल एवं फर्जी वेबसाइट से सावधान रहने की समझाइश दी गई।

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें। समय पर की गई शिकायत साइबर ठगी की राशि को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

  • Related Posts

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    कोरबा। आशीर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर कोरबा में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की जिला कार्यसमिति बैठक एवं “सेवा संकल्प अभियान” जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग प्रभारी…

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड के अंदर खुले क्षेत्र में रखे 220 केवी विद्युत लाइन के एल्युमिनियम केबल की चोरी के मामले में थाना उरगा पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?