कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

हितवाद टाइम्स। कोरबा। निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाने वाले संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में दीपका और बाकीमोंगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन डीजे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीजे साउंड सिस्टम और ध्वनि विस्तारक यंत्र जब्त किए हैं।पुलिस के मुताबिक, ध्वनि प्रदूषण और तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। न्यायालयों के निर्देश, एनजीटी की गाइडलाइन और कोलाहल अधिनियम के प्रावधानों के तहत निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

दीपका में दो डीजे संचालकों पर कार्रवाई

दीपका थाना क्षेत्र में पुलिस ने निर्धारित सीमा से अधिक तेज आवाज में डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने के मामले में दो संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, नवरतन कुमार निवासी कसईपाली और रवि कुमार निवासी धुरेना को निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाते पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

बाकीमोंगरा में भी डीजे संचालक पर कार्रवाई

इसी तरह बाकीमोंगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने डीजे संचालक भूवन पाल निवासी कुरैना के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, भूवन पाल निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाते पाए गए थे।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने डीजे के साउंड सिस्टम और अन्य ध्वनि विस्तारक उपकरण जब्त कर लिए।

कोलाहल अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि तीनों डीजे संचालकों के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जब्त किए गए डीजे उपकरणों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।पुलिस का कहना है कि ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने और आम लोगों की शांति बनाए रखने के लिए निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन जरूरी है।

डीजे संचालकों और आयोजन समितियों को चेतावनी

कोरबा पुलिस ने जिले के सभी डीजे संचालकों और आयोजन समितियों को निर्धारित ध्वनि सीमा का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने पर डीजे उपकरण जब्त करने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।कोरबा पुलिस ने कहा है कि कानून व्यवस्था और आमजन की शांति बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार…

    Continue reading
    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों से पहुंचे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा