महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026: भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों की महिला टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में मंगलवार को श्रीलंका को 147 रन से रौंदकर स्वर्ण पदक जीत लिया. ये मौजूदा खेलों में भारत का पहला सोने का तमगा है.गोल्ड मेडल मैच में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. स्मृति मंधाना ने 45 गेंद में 79 रन बनाए, जिसमें सात छक्के और पांच चौके शामिल थे. इसके अलावा शेफाली वर्मा ने 29 गेंद में तीन छक्के और तीन चौके की मदद से 48 रन बनाए. जबकि आखिर में ऋचा घोष (22 गेंद में नाबाद 49 रन, छह चौके, तीन छक्के) की तूफानी पारी खेली. जिसकी वजह से भारत ने तीन विकेट पर 216 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

https://x.com/BCCIWomen/status/2102305594715881722?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102305594715881722%7Ctwgr%5Efa95a43cc2e4990cc546875279f22cff9325ff8e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-2988948630325870450.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html

श्रीलंका को रजत पदकजवाब में श्रीलंका की बल्लेबाजी भारतीय स्पिनरों के सामने ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और पूरी टीम 15.4 ओवर में 69 रनों पर ही ढेर हो गई. दीप्ति शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहीं उन्होंने कुल तीन विकेट झटके, जबकि शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी को दो-दो विकेट मिले. वहीं श्रीलंका की ओर से कप्तान चमारी अटापट्टू ने सर्वाधिक 29 रन बनाए जबकि उनके अलावा सिर्फ कौशिनी नुथ्यांगना (14) और कविशा दिलहारी (11) ही दोहरे अंक में पहुंच सकी. इस हार की वजह से श्रीलंका को रजत पदक पर संतोष करना पड़ा.

पाकिस्तान ने जीता ब्रॉन्ज मेडलवहीं तीसरे स्थान के मुकाबले में पाकिस्तान की महिला टीम ने बांग्लादेश को 31 रनों से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. पाकिस्तान महिला टीम ने शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन करते हुए उस हार का बदला लिया जो उन्हें पिछली बार इसी एशियाई टीम से मिली थी.कप्तान फातिमा सना और ऑफ-स्पिनर उम्म-ए-हानी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 20 ओवरों में 114 रनों पर रोककर 145 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया. इस शानदार जीत के साथ उन्होंने अपना तीसरा महिला क्रिकेट मेडल हासिल किया. इससे पहले वे 2010 और 2014 के संस्करणों में गोल्ड मेडल जीत चुकी थीं.

  • Related Posts

    जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई

    जमुई, बिहार। बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग छात्रा और उसके सहपाठी के साथ कथित बदसलूकी और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना 19 सितंबर की शाम मड़वा…

    Continue reading
    असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, गाड़ियों के टूटे शीशे. देखिए वीडियो …

    हितवाद टाइम्स। रायपुर/गुवाहाटी। असम के नागांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं के काफिले पर पथराव की घटना सामने आई है। पूर्व छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस प्रभारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण

    कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण

    जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक में  बोले अरुण साव – जन जन तक पहुंचाए सेवा का संदेश

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक में  बोले अरुण साव – जन जन तक पहुंचाए सेवा का संदेश

    जमीन बंटवारे के विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, भतीजे पर टांगिया से हमला करने का आरोप

    जमीन बंटवारे के विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, भतीजे पर टांगिया से हमला करने का आरोप

    छत्तीसगढ़ में 60 रुपये बढ़े सीमेंट के दाम, 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर संकट, पीएम आवास और सड़कों की बढ़ेगी लागत

    छत्तीसगढ़ में 60 रुपये बढ़े सीमेंट के दाम, 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर संकट, पीएम आवास और सड़कों की बढ़ेगी लागत

    महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

    महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल