जमीन बंटवारे के विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, भतीजे पर टांगिया से हमला करने का आरोप

हितवाद टाइम्स। कोरबा। पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया के सीपत पारा में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार सुबह खूनी संघर्ष में बदल गया। जमीन के बंटवारे और अलग-अलग पाटा किए जाने को लेकर हुए विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग के 23 वर्षीय भतीजे पर टांगिया से सिर पर हमला करने का आरोप है।मृतक की पहचान बबन राम यादव (85), पिता बुद्ध राम यादव, निवासी सीपत पारा पिपरिया के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, बबन राम यादव का अपने भतीजे सोनू उर्फ अशोक यादव (23), पिता राम प्रसाद यादव से जमीन के बंटवारे को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।बताया गया कि मंगलवार 22 सितंबर की सुबह करीब 5:30 बजे दोनों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि सोनू उर्फ अशोक यादव ने टांगिया से बबन राम यादव के सिर पर वार कर दिया।गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पसान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रारंभिक जांच में पुलिस को हत्या की वजह जमीन बंटवारे को लेकर पुराना विवाद होने की जानकारी मिली है।

पुलिस के अनुसार, घटना की पूरी परिस्थितियों और आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है। इसके लिए प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।मामले में पुलिस की वैधानिक कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है।

  • Related Posts

    कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण

    पीपल-वट उद्यान को हराभरा एवं आकर्षक बनाने के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाएं विकसित करने पर दिया जोर हितवाद टाइम्स। कोरबा, 22 सितंबर 2026/कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री एवं…

    Continue reading
    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक में  बोले अरुण साव – जन जन तक पहुंचाए सेवा का संदेश

    कोरबा। हितवाद टाइम्स -प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से प्रारंभ हुए “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण

    कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण

    जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक में  बोले अरुण साव – जन जन तक पहुंचाए सेवा का संदेश

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक में  बोले अरुण साव – जन जन तक पहुंचाए सेवा का संदेश

    जमीन बंटवारे के विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, भतीजे पर टांगिया से हमला करने का आरोप

    जमीन बंटवारे के विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, भतीजे पर टांगिया से हमला करने का आरोप

    छत्तीसगढ़ में 60 रुपये बढ़े सीमेंट के दाम, 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर संकट, पीएम आवास और सड़कों की बढ़ेगी लागत

    छत्तीसगढ़ में 60 रुपये बढ़े सीमेंट के दाम, 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर संकट, पीएम आवास और सड़कों की बढ़ेगी लागत

    महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

    महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल