सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक में  बोले अरुण साव – जन जन तक पहुंचाए सेवा का संदेश

कोरबा। हितवाद टाइम्स -प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से प्रारंभ हुए “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों एवं रूपरेखा को लेकर आज भाजपा जिला कार्यालय पं. दीनदयाल कुंज, टी.पी. नगर कोरबा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी से बनाएं व्यापक: अरुण साव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में कोरबा जिले में भी अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को जिले में 10 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर लोगों ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और अपना आशीर्वाद व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया है। इसके साथ ही पूरे महीने विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जन-जन तक पहुंचेगा सेवा संकल्प अभियान का संदेश : गोपाल मोदी

भाजपा जिलाध्यक्ष  गोपाल मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा संकल्प अभियान को व्यापक स्वरूप प्रदान करते हुए इसे जिले के जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, उपलब्धियों एवं आम जनता को मिल रहे लाभों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

बैठक में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कीबैठक में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, विधायक प्रेमचंद पटेल, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, प्रदेश सदस्य मीना शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच का संचालन जिला महामंत्री संजय शर्मा व अजय विश्वकर्मा ने किया।

  • Related Posts

    कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण

    पीपल-वट उद्यान को हराभरा एवं आकर्षक बनाने के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाएं विकसित करने पर दिया जोर हितवाद टाइम्स। कोरबा, 22 सितंबर 2026/कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री एवं…

    Continue reading
    जमीन बंटवारे के विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, भतीजे पर टांगिया से हमला करने का आरोप

    हितवाद टाइम्स। कोरबा। पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया के सीपत पारा में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार सुबह खूनी संघर्ष में बदल गया। जमीन के बंटवारे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण

    कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण

    जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक में  बोले अरुण साव – जन जन तक पहुंचाए सेवा का संदेश

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक में  बोले अरुण साव – जन जन तक पहुंचाए सेवा का संदेश

    जमीन बंटवारे के विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, भतीजे पर टांगिया से हमला करने का आरोप

    जमीन बंटवारे के विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, भतीजे पर टांगिया से हमला करने का आरोप

    छत्तीसगढ़ में 60 रुपये बढ़े सीमेंट के दाम, 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर संकट, पीएम आवास और सड़कों की बढ़ेगी लागत

    छत्तीसगढ़ में 60 रुपये बढ़े सीमेंट के दाम, 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर संकट, पीएम आवास और सड़कों की बढ़ेगी लागत

    महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

    महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल