विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त, लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए घातक – धनेश कुमार सिंह

कोरबा।  हितवाद टाइम्स -विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से टिकट की दावेदारी को लेकर सामने आ रही नई आर्थिक शर्तों ने राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में सवाल खड़े कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की प्रस्तावित व्यवस्था के तहत विधानसभा टिकट के दावेदार को पार्टी फंड में ₹2 लाख रुपये जमा करने के साथ अपने बैंक खाते में ₹20 लाख रुपये की राशि दिखाना आवश्यक होगा। ₹2 लाख की राशि को नॉन-रिफंडेबल बताए जाने की भी रिपोर्ट है।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने और जनता का प्रतिनिधित्व करने का आधार केवल आर्थिक क्षमता नहीं, बल्कि जनसेवा, जनसमर्थन, सामाजिक स्वीकार्यता, ईमानदार छवि और क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास करोड़ों रुपये नहीं हैं, लेकिन वह वर्षों से जनता के बीच रहकर सामाजिक कार्य कर रहा है और उसे क्षेत्र की जनता का समर्थन प्राप्त है, तो क्या केवल आर्थिक स्थिति के आधार पर उसकी राजनीतिक दावेदारी कमजोर मानी जानी चाहिए?

धनेश कुमार सिंह ने कहा कि ₹2 लाख की गैर-वापसी योग्य राशि और खाते में ₹20 लाख दिखाने जैसी शर्तें लागू करने से आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन योग्य और जनाधार वाले लोगों के लिए राजनीति में प्रवेश कठिन हो सकता है। इससे यह सवाल भी उठता है कि राजनीतिक दलों में उम्मीदवार चयन का आधार जनसेवा और जनाधार होना चाहिए या आर्थिक क्षमता?

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को ऐसे नियम बनाने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और सामान्य मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले योग्य लोगों के लिए भी राजनीति में समान अवसर उपलब्ध रहें।

धनेश कुमार सिंह ने कहा कि यदि किसी पार्टी को चुनावी खर्च या संगठन के लिए आर्थिक योगदान लेना है, तो उसके लिए पारदर्शी एवं समान व्यवस्था हो सकती है, लेकिन टिकट की दावेदारी को सीधे आर्थिक क्षमता से जोड़ना लोकतांत्रिक भागीदारी पर गंभीर बहस की मांग करता है।

उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की कि इस प्रकार की आर्थिक पात्रता संबंधी व्यवस्था पर सार्वजनिक रूप से स्पष्ट स्थिति रखी जाए, नियमों और उनके उद्देश्य को पारदर्शी बनाया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि धन के अभाव में कोई योग्य और जनसमर्थित व्यक्ति राजनीतिक अवसर से वंचित न हो।राजनीति जनसेवा का माध्यम है, केवल आर्थिक सामर्थ्य प्रदर्शित करने का मंच नहीं। लोकतंत्र में टिकट की दावेदारी की कसौटी जनता का विश्वास और उम्मीदवार की सामाजिक स्वीकार्यता भी होनी चाहिए।

  • Related Posts

    कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण

    पीपल-वट उद्यान को हराभरा एवं आकर्षक बनाने के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाएं विकसित करने पर दिया जोर हितवाद टाइम्स। कोरबा, 22 सितंबर 2026/कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री एवं…

    Continue reading
    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक में  बोले अरुण साव – जन जन तक पहुंचाए सेवा का संदेश

    कोरबा। हितवाद टाइम्स -प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से प्रारंभ हुए “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त, लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए घातक – धनेश कुमार सिंह

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त, लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए घातक – धनेश कुमार सिंह

    कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण

    कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण

    जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक में  बोले अरुण साव – जन जन तक पहुंचाए सेवा का संदेश

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक में  बोले अरुण साव – जन जन तक पहुंचाए सेवा का संदेश

    जमीन बंटवारे के विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, भतीजे पर टांगिया से हमला करने का आरोप

    जमीन बंटवारे के विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, भतीजे पर टांगिया से हमला करने का आरोप

    छत्तीसगढ़ में 60 रुपये बढ़े सीमेंट के दाम, 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर संकट, पीएम आवास और सड़कों की बढ़ेगी लागत

    छत्तीसगढ़ में 60 रुपये बढ़े सीमेंट के दाम, 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर संकट, पीएम आवास और सड़कों की बढ़ेगी लागत