वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन विद्युत तारों की एक समुचित दूरी आवश्यक- धनेश कुमारसिंह

कोरबा। नगर निगम आयुक्त  आशुतोष पांडे जी द्वारा कोसाबाड़ी–निहारिका मुख्य मार्ग, CSEB चौक से टी.पी. नगर तक शहर के सौंदर्यीकरण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए जा रहे वृक्षारोपण का स्वागत किया जाना चाहिए। शहर में हरियाली बढ़ाने की दिशा में यह एक सकारात्मक एवं सराहनीय पहल है।

हालांकि, इस मार्ग पर लगाए गए वृक्षों के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों की ओर भी समय रहते ध्यान देना आवश्यक है। वर्तमान में लगाए गए पौधे छोटे हैं, लेकिन आने वाले वर्षों में जब ये वृक्ष बड़े होंगे, तो उनकी शाखाएं विद्युत तारों के संपर्क में आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित होने, बार-बार विद्युत ब्रेकडाउन होने तथा सुरक्षा संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

मैं इस समाचार के माध्यम से नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे जी से निवेदन करता हूं कि वृक्षों के पूर्ण रूप से विकसित होने से पहले संबंधित विद्युत विभाग के साथ समन्वय कर विद्युत तारों एवं पोल की स्थिति का तकनीकी निरीक्षण कराया जाए तथा आवश्यकता अनुसार विद्युत तारों को सुरक्षित दूरी पर व्यवस्थित अथवा अन्य उपयुक्त व्यवस्था की जाए।

इससे एक ओर शहर में हरियाली एवं सौंदर्यीकरण की यह अच्छी पहल निरंतर बनी रहेगी, वहीं दूसरी ओर भविष्य में विद्युत ब्रेकडाउन, दुर्घटना एवं नागरिकों को होने वाली असुविधा की संभावित समस्या से भी बचा जा सकेगा।हरियाली भी जरूरी है और सुरक्षित विद्युत व्यवस्था भी—दोनों के बीच बेहतर समन्वय ही शहर के सुनियोजित विकास की पहचान बन सकती है। उल्लेखनीय है कि धनेश कुमार सिंह नगर पालिक निगम कोरबा के भी अधिवक्ता है।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार…

    Continue reading
    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों से पहुंचे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा