
कोरबा – हितवाद टाइम्स आगामी गणेश विसर्जन एवं अन्य आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने तथा ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा DJ संचालकों की पूर्व में बैठक लेकर उन्हें ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन संबंधी नियमों एवं निर्धारित समय-सीमा का पालन करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।इसी क्रम में मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र अंतर्गत CMPDI कॉलोनी में नियमों के विपरीत DJ बजाते पाए जाने पर आरोपी नेम प्रकाश साहू, निवासी बाकीमोंगरा के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम की धारा 5 एवं 15 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
पूर्व में दी गई समझाइश के बावजूद नियमों का उल्लंघन
कोरबा पुलिस द्वारा पूर्व में DJ संचालकों की बैठक आयोजित कर उन्हें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया था कि बिना अनुमति तथा निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समय-सीमा का उल्लंघन करते हुए DJ का संचालन नहीं किया जाए।इसके बावजूद CMPDI कॉलोनी में नियमों के विपरीत DJ संचालन पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।
इसके साथ ही DJ उपकरणों के परिवहन में प्रयुक्त TATA YODHA पिकअप वाहन क्रमांक CG-12-BF-9366 को भी पुलिस द्वारा जब्त किया गया है।
📢 कोरबा पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस द्वारा सभी DJ संचालकों, वाहन मालिकों एवं आयोजन समितियों से अपील की गई है कि निर्धारित अनुमति, ध्वनि सीमा एवं समय-सीमा का अनिवार्य रूप से पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।






