आयुष्मान के निर्वाचन में दबाव की रणनीति, सदस्य नाराज कहा जा रहा इससे अच्छा तो मनोनीत कर लेते

कोरबा। इसी महीने संपन्न होने जा रहे छत्तीसगढ़ आयुर्वेद, यूनानी और प्राकृतिक चिकित्सा परिषद का चुनाव क्या निष्पक्ष हो भी सकेगा? सवाल इसलिए खड़े हो रहे हैं क्योंकि सरकारी चिकित्सकों की ओर से संभाग के लिए डॉ. निशांत कौशिक और निजी चिकित्सकों की ओर से डॉ. सुरेंद्र मिश्रा संभागीय प्रत्याशी बनाए गए हैं। खबर है कि सरकारी टीम ने आज कोरबा पहुंचकर सरकारी और निजी चिकित्सकों पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से बैलेट सौंपने के लिए दबाव बनाया। इससे कहा जा रहा है कि अगर सरकारी प्रत्याशी को चुनना ही मजबूरी है तो फिर सीधे मनोनयन क्यों नहीं कर लिया गया।सूत्रों से मिली जानकारी में कहा गया कि छत्तीसगढ़ आयुर्वेद अधिकारी संघ के प्रांतीय पदाधिकारी डॉ. पंडा और उनके अधिकृत प्रत्याशी कौशिक यहां पहुंचे। वोट डालने वालों को निर्देशित किया गया कि वे अपना मतपत्र लेकर आएं और-जिला आयुर्वेद अधिकारी के सामने अगली प्रक्रिया पूरी करें। जबकि आयुष्मा के चुनाव को लेकर लगातार इस तरह की बात की जाती रही कि लोकतांत्रिक मूल्य और पारदर्शिता के साथ निर्वाचन कराया जाएगा। डॉ. सुरेंद्र मिश्रा ने इस बारे में रजिस्ट्रार को तथ्यों से अवगत कराना तय किया है। उनका कहना है कि चिकित्सकों पर खास चेहरे के लिए मतदान करने हेतु दबाव बनाया जा रहा है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि बिलासपुर संभाग के अनेक आयुष चिकित्सकों से जानकारी मिली कि कुछ व्यक्तियों और समूह की ओर से प्रत्याशी विशेष के पक्ष में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से दबाव की रणनीति पर काम किया जा रह है जो अनुचित है। संगठन में काम करने वाले लोग शिक्षित और विवेकवान हैं। उन्हें स्वतंत्र इच्छा से मतदान करने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। ऐसे में दबाव, भय और प्रलोभन दिया जाना व्यवस्था के खिलफ है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए चुनाव को नियमों के तहत कराने का काम किया जाए, न किया दबाव डालने का।

  • Related Posts

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    ◽ विभिन्न साइबर फ्रॉड, UPI फ्रॉड, बैंक फ्रॉड सहित विभिन्न विषयों पर दी जा रही है महत्वपूर्ण जानकारी। कोरबा -पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक …

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?

    कोरबा। आज देश में सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अधिकारों तथा उनके बच्चों के भविष्य को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर लगातार चर्चा होती है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?