शहर के प्रतिष्ठित सर्वमंगला फर्नीचर शोरूम में नवरात्रि मेगा ऑफर

हितवाद टाइम्स कोरबा – सोनालिया पुल पानी टंकी पावर हाउस रोड पर स्थित जिले के सबसे बड़े फर्नीचर शोरूम सर्वमंगला फर्नीचर में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राहकों के लिए नवरात्रि मेगा ऑफर शुरू किया है। संस्थान में एक ही छत के नीचे ग्राहकों के लिए सभी प्रकार के फर्नीचर जैसे सोफा सेट, डिजाइनर बेड,मार्बल डाइनिंग सेट,नॉर्मल लकड़ी सेट,स्लाइडिंग आलमारी,सेंटर टेबल,टीवी यूनिट, कंप्यूटर टेबल,सहित फर्नीचर के अतिरिक्त ब्रांड की विशाल रेंज संस्थान में उपलब्ध है।
त्योहारी सीजन में खरीदारी पर ग्राहकों के लिए एक निश्चित उपहार दिया जा रहा है। स्वयं के फैक्ट्री में निर्मित होने के कारण सीधे तौर पर इसका लाभ ग्राहकों को मिल रहा है कुशल कारीगरों द्वारा निर्मित बेहतरीन गुणवत्ता और 100 से अधिक सोफा डिजाइन ग्राहकों को विकल्प के तौर पर प्रतिष्ठान में मिल रहे हैं। जहां ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुकूल इस मेगा ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

ग्राहकों की सुविधा के लिए,,पुराना फर्नीचर लाए,, और नया ले जाए,,की सुविधा के साथ फ्री घर पहुँच सेवा प्रदान की जा रही है इसके साथ ही ग्राहकों के लिए बजाज फाइनेंस सुविधा आसान किस्तों में उपलब्ध कराई गई है। सर्वमंगला फर्नीचर विगत 25 वर्षों से जिले वासियों को उच्च गुणवत्ता और बेहतर सुविधा के साथ फर्नीचर व्यवसाय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।