यात्री ध्यान दें: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली हावड़ा सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस रद, जानिए पूरा ब्योरा
हितवाद टाइम्स रायपुर। रेलवे की ओर से अधोसंरचना विकास और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चलाए जा रहे अभियानों के चलते एक बार फिर रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मध्य रेलवे के मुंबई रेल मंडल और दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में चल रहे आवश्यक तकनीकी व रख-रखाव कार्यों के कारण लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और भविष्य में सुगम रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए हावड़ा और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), मुंबई के बीच चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस को दोनों दिशाओं में रद करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।