
➡️ 40 पौवा अंग्रेजी शराब एवं परिवहन मे प्रयुक्त मोटर साइकिल पैसनप्रो CG12N7497 किया गया जप्त
कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं संगठित अपराधों पर कठोर कार्रवाई के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत थाना कटघोरा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने अंग्रेजी शराब का मोटर साइकिल मे अवैध परिवहन करते हुए दो आरोपी हरिशंकर यादव एवं संजय कुमार कँवर को पकड़ कर उनके कब्जे से 60 पाउवा अंग्रेजी शराब एवं परिवहन मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG12N7497 जप्त कर दोनों को 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है जिन्हे न्यायिम हिरासत मे भेज दिया जायेगा.






