
नई दिल्ली GDS भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) Online Engagement Schedule-II, July 2026 के लिए भर्ती प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आधिकारिक पोर्टल के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से 19 सितंबर 2026 तक चलेगी, जबकि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।
GDS भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र भरकर संबंधित डिवीजन और पदों की प्राथमिकता दर्ज करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्धारित वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क का भुगतान भी करना होगा।अभ्यर्थियों
आधिकारिक निर्देशों के अनुसार सामान्यतः आवेदन शुल्क 100 रुपये है, अभ्यर्थियों का चयन सामान्य लिखित परीक्षा के बजाय 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होने वाली सिस्टम जनरेटेड मेरिट लिस्ट से किया जाता है। 10वीं के अंकों को प्रतिशत में परिवर्तित कर मेरिट तैयार की जाती है।
मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को आगे दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय अपना नाम, जन्मतिथि, 10वीं के अंक, श्रेणी, पता और अन्य जानकारी प्रमाण-पत्रों के अनुसार ही भरने की सलाह दी गई है। गलत अथवा फर्जी जानकारी पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
डाक विभाग ने अभ्यर्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करने और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से समय रहते आवेदन करने की सलाह दी है। विभाग ने फर्जी फोन कॉल और संदेशों से सावधान रहने को भी कहा है।
अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी आधिकारिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए इंडिया पोस्ट के GDS भर्ती पोर्टल पर ही जानकारी प्राप्त करें।








