कोरबा/लेमरू। लेमरू वन परिक्षेत्र के ग्राम देवपहरी में एक ग्रामीण के घर में विशाल अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण दिलीप कुमार सारथी के घर में अजगर दिखाई दिया था। सूचना पर वन परिक्षेत्र अधिकारी देवव्रत सिन्हा के निर्देश पर प्रशिक्षित वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित प्राकृतिक रहवास में छोड़ दिया।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि बारिश के मौसम में घर या आसपास सांप अथवा अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर उन्हें पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें। तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीव और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।






