प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से बदली रसोई की तस्वीर, श्रीमती पुष्पा बाई को मिली सुविधा

कोरबा 26 अगस्त, 2026/ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने माताओं और बहनों के जीवन में सुविधा और सहजता लाने का काम किया है। स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता से ग्रामीण परिवारों की रसोई में बड़ा बदलाव आया है। कभी लकड़ी और सिगड़ी के सहारे खाना पकाने वाली महिलाओं के लिए अब गैस चूल्हा रोजमर्रा के काम को आसान बनाने का माध्यम बन गया है। कोरबा जिले के ग्राम दादर खुर्द की श्रीमती पुष्पा बाई भी ऐसी ही हितग्राही हैं, जिनके जीवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रसोई की मुश्किलें कम हुई हैं और खाना बनाना पहले की तुलना में कहीं अधिक सुविधाजनक हो गया है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन मिलने के बाद अब उनके लिए यही काम काफी आसान हो गया है। वें कहती हैं कि अब जब भी खाना बनाना होता है, वे जरूरत के अनुसार गैस का उपयोग कर लेती हैं। इससे खाना बनाने में लगने वाला समय और मेहनत कम हुई है। खासकर बरसात के दिनों में अब उन्हें गीली लकड़ियों और सिगड़ी जलाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ती। रसोई का काम अधिक सुविधाजनक और सहज हो गया है।
उनके लिए यह बदलाव केवल रसोई की सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके दैनिक जीवन में आई सहजता का अनुभव भी है। वे कहती हैं कि पहले जहां खाना बनाने के लिए कई तरह की तैयारियां करनी पड़ती थीं, वहीं अब गैस की सुविधा से जरूरत के समय आसानी से भोजन तैयार कर लेती हैं। इससे उन्हें अपने अन्य घरेलू कार्यों के लिए भी समय मिल जाता है।
योजना से मिले लाभ पर खुशी जाहिर करते हुए श्रीमती पुष्पा बाई ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “विष्णु भैया ने हम माताओं-बहनों की जरूरत और स्वास्थ्य को समझते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ दिलाया है।

  • Related Posts

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    कोरबा। आशीर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर कोरबा में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की जिला कार्यसमिति बैठक एवं “सेवा संकल्प अभियान” जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग प्रभारी…

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड के अंदर खुले क्षेत्र में रखे 220 केवी विद्युत लाइन के एल्युमिनियम केबल की चोरी के मामले में थाना उरगा पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?