मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज में हुई चोरी का खुलासा,1 आरोपी गिरफ्तार ।

पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर की कार्यवाही

01 आरोपी गिरफ्तार, 03 विधि से संघर्षरत बालक संरक्षण में

चोरी का एल्युमिनियम एवं अन्य सामान बरामद

पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में संपूर्ण कोरबा जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर में मिनिमाता गर्ल्स कॉलेज परिसर में हुई चोरी के प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात का खुलासा किया है।पुलिस टीम द्वारा घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद लगातार पतासाजी करते हुए संदिग्धों से पूछताछ एवं उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। कार्रवाई के दौरान चोरी की वारदात में संलिप्त 01 वयस्क आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा 03 विधि से संघर्षरत बालकों को संरक्षण में लिया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए एल्युमिनियम के फ्रेम, एल्युमिनियम एवं लोहे का अन्य सामान बरामद किया गया। साथ ही वारदात में प्रयुक्त सब्बल, पेचकस आदि औजार भी जब्त किए गए हैं।

चोरी के प्रकरणों में लगातार कार्रवाई

कोरबा पुलिस द्वारा “ सजग कोरबा–सतर्क कोरबा ” अभियान के तहत चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए ऐसे प्रकरणों में आरोपियों की शीघ्र पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।पुलिस द्वारा अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए आम नागरिकों की संपत्ति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए थाना एवं पुलिस सहायता केंद्र स्तर पर प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।

  • Related Posts

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    कोरबा। आशीर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर कोरबा में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की जिला कार्यसमिति बैठक एवं “सेवा संकल्प अभियान” जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग प्रभारी…

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड के अंदर खुले क्षेत्र में रखे 220 केवी विद्युत लाइन के एल्युमिनियम केबल की चोरी के मामले में थाना उरगा पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?