साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी

रक्षाबंधन त्यौहार के साथ साथ मनाया गया साइबर सुरक्षा बंधन, जागरूकता की राखी के साथ लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी की शेयर ।

विभिन्न साइबर फ्रॉड, UPI फ्रॉड, बैंक फ्रॉड सहित विभिन्न विषयों पर दी जा रही है महत्वपूर्ण जानकारी।

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नितीश ठाकुर के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 28.08.2026 को थाना कोतवाली, बालको, दर्री, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन, पाली, बांगो , रजगामार, चैतमा आदि द्वारा विभिन्न बैंकिंग संस्थानों, औद्योगिक तथा सार्वजनिक क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

◽ दीपका के थाना परिसर में , सर्वमंगला के सर्वमंगला चौक में, कटघोरा के बस स्टैंड में, दर्री के हीरो एजेंसी में, हरदीबाजार के बस स्टैंड तथा आसपास के दुकानों में, उरगा के उरगा चौक, करतला के रामपुर & बेहरछुआ साप्ताहिक बाजार में पुलिस टीम द्वारा नागरिकों को UPI फ्रॉड, साइबर अपराध के संबंध में जानकारी दी गई। साइबर सुरक्षा बंधन पर्व के तहत “जागरूकता की राखी” के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में शेयर किया गया।

◽सभी को OTP, UPI PIN, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने तथा अनजान लिंक, फर्जी कॉल, संदिग्ध APK फाइल एवं फर्जी वेबसाइट से सावधान रहने की समझाइश दी गई।

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें। समय पर की गई शिकायत साइबर ठगी की राशि को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहें, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं, जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।

  • Related Posts

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    ◽ विभिन्न साइबर फ्रॉड, UPI फ्रॉड, बैंक फ्रॉड सहित विभिन्न विषयों पर दी जा रही है महत्वपूर्ण जानकारी। कोरबा -पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक …

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    कोरबा। आशीर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर कोरबा में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की जिला कार्यसमिति बैठक एवं “सेवा संकल्प अभियान” जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग प्रभारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?