आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक, कोरबा द्वारा महिला सुरक्षा एवं महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “पिंक पेट्रोलिंग” का शुभारंभ किया जाना है।
आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए महिला सुरक्षा, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस अवसर पर जिले के समस्त पत्रकारगण एवं मीडिया प्रतिनिधियों को शाम 4,30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आमंत्रित किया गया है।






