डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि, कहा-राष्ट्र के महान प्रेरणा स्रोत थे ‘मिसाइल मैन’

भारत के पूर्व राष्ट्रपति, ‘मिसाइल मैन’ और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने डॉ. कलाम के विज्ञान, रक्षा, अंतरिक्ष और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके सादगीपूर्ण जीवन, दूरदर्शी सोच और युवाओं को प्रेरित करने वाले व्यक्तित्व को देश के लिए अमूल्य विरासत बताया।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, “पूर्व राष्ट्रपति, ‘भारत रत्न’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। अपनी दूरदर्शिता, स्वदेशी मिसाइल तकनीक और नवाचार से उन्होंने भारत को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाई। उनका सादगीपूर्ण जीवन, उच्च विचार और युवाओं को प्रेरित करने का सतत् प्रयास देशवासियों को सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।”राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन! ज्ञान, विज्ञान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका अद्वितीय समर्पण आज भी करोड़ों युवाओं को बड़े सपने देखने, उन्हें साकार करने तथा राष्ट्र सेवा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श, विचार और कर्मनिष्ठ जीवन सदैव राष्ट्र के लिए पथ प्रदर्शक बने रहेंगे।”उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “‘मिसाइल मैन’, पूर्व राष्ट्रपति, ‘भारत रत्न’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। रक्षा व अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ ही राष्ट्र को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने में उनका योगदान अभूतपूर्व है। उनकी दूरदर्शिता, सादगी एवं राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा है।”मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “देश को परमाणु शक्ति के रूप में सशक्त पहचान दिलाने में अहम योगदान देने वाले महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। विज्ञान, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका अद्वितीय योगदान अविस्मरणीय रहेगा। बड़े सपने देखने और साकार करने की प्रेरणा युवाओं का मार्गदर्शन करती रहेगी।”उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “देश के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक ‘भारत रत्न’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर कोटिश: नमन। आपने विज्ञान और प्रौद्योगिकी को राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बनाते हुए भारत को आत्मनिर्भर एवं सामरिक रूप से सुदृढ़ बनाने में अमूल्य योगदान दिया। आपके विचार, आदर्श और राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन सदैव भारत की युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।”बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न एवं ‘मिसाइल मैन’ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन। उनका प्रेरणादायी जीवन, राष्ट्र सेवा और युवाओं के लिए दिए गए विचार सदैव देशवासियों को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करते रहेंगे।”कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक्स पर पोस्ट किया, “आज हम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को आदरपूर्वक याद करते हैं, जिनका जीवन देश के प्रति गहरी प्रतिबद्धता और देशवासियों में अटूट विश्वास का प्रतीक था। विज्ञान को आगे बढ़ाने, युवा मस्तिष्कों को प्रेरित करने, हर बच्चे को बड़े सपने देखने के लिए प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के प्रति उनका समर्पण आज भी प्रेरणा का एक स्थायी स्रोत बना हुआ है। उनकी पुण्यतिथि पर इस महान दूरदर्शी व्यक्तित्व को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।(इनपुट-आईएएनएस)

  • Related Posts

    जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई

    जमुई, बिहार। बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग छात्रा और उसके सहपाठी के साथ कथित बदसलूकी और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना 19 सितंबर की शाम मड़वा…

    Continue reading
    महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

    Asian Games 2026: भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों की महिला टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में मंगलवार को श्रीलंका को 147 रन से रौंदकर स्वर्ण पदक जीत लिया. ये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण

    कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण

    जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक में  बोले अरुण साव – जन जन तक पहुंचाए सेवा का संदेश

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक में  बोले अरुण साव – जन जन तक पहुंचाए सेवा का संदेश

    जमीन बंटवारे के विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, भतीजे पर टांगिया से हमला करने का आरोप

    जमीन बंटवारे के विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, भतीजे पर टांगिया से हमला करने का आरोप

    छत्तीसगढ़ में 60 रुपये बढ़े सीमेंट के दाम, 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर संकट, पीएम आवास और सड़कों की बढ़ेगी लागत

    छत्तीसगढ़ में 60 रुपये बढ़े सीमेंट के दाम, 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर संकट, पीएम आवास और सड़कों की बढ़ेगी लागत

    महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

    महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल