ग्रामीण डाक सेवक भर्ती प्रक्रिया शुरू, 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का मौका

नई दिल्ली GDS भर्ती की सबसे  महत्वपूर्ण विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) Online Engagement Schedule-II, July 2026 के लिए भर्ती प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आधिकारिक पोर्टल के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से 19 सितंबर 2026 तक चलेगी, जबकि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

GDS भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र भरकर संबंधित डिवीजन और पदों की प्राथमिकता दर्ज करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्धारित वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क का भुगतान भी करना होगा।अभ्यर्थियों

आधिकारिक निर्देशों के अनुसार सामान्यतः आवेदन शुल्क 100 रुपये है,  अभ्यर्थियों का चयन सामान्य लिखित परीक्षा के बजाय 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होने वाली सिस्टम जनरेटेड मेरिट लिस्ट से किया जाता है। 10वीं के अंकों को प्रतिशत में परिवर्तित कर मेरिट तैयार की जाती है।

मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को आगे दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय अपना नाम, जन्मतिथि, 10वीं के अंक, श्रेणी, पता और अन्य जानकारी प्रमाण-पत्रों के अनुसार ही भरने की सलाह दी गई है। गलत अथवा फर्जी जानकारी पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

डाक विभाग ने अभ्यर्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करने और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से समय रहते आवेदन करने की सलाह दी है। विभाग ने फर्जी फोन कॉल और संदेशों से सावधान रहने को भी कहा है।

अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी आधिकारिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए इंडिया पोस्ट के GDS भर्ती पोर्टल पर ही जानकारी प्राप्त करें।

  • Related Posts

    भारतीय निशानेबाजों ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में जीता सिल्वर

    हितवाद टाइम्स। भारत। भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अपने पदकों का खाता खोल लिया है। महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारतीय निशानेबाजों एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर…

    Continue reading
    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026: ABVP ने तीन पदों पर दर्ज की जीत

    नई दिल्ली, 19 सितंबर 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026-27 के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के उम्मीदवारों ने चार केंद्रीय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा