बालोद-धमतरी हाईवे पर यात्री बस पलटी: कंडक्टर की मौत, 25 से ज्यादा यात्री घायल

द जागरण टाइम्स l बालोद। NH-930 बालोद-धमतरी मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक बार फिर यात्री बस की रफ्तार और संचालन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम करहीभदर मोड़ के पास पेट्रोल पंप के आगे नाले के समीप यात्रियों से भरी डीआरडी कंपनी की बस क्रमांक सीजी 04 जेसी 1253 अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसा इतना भयावह था कि बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बस बालोद से यात्रियों को लेकर धमतरी की ओर जा रही थी। बस में 35 से अधिक यात्रियों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। करहीभदर मोड़ के पास अचानक बस अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे नाले के पास पलट गई।

बस के नीचे दबा था परिचालक, मौके पर गई जानहादसे में बस का परिचालक बस के नीचे दब गया। गंभीर रूप से दबे परिचालक को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पलटने के बाद कुछ यात्री अंदर ही फंस गए थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।बालोद और गुरुर अस्पताल में घायलों का उपचारहादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कुछ घायलों को जिला अस्पताल बालोद तथा कुछ को गुरुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। अस्पतालों में घायलों का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि कुछ यात्रियों की हालत गंभीर है और उन्हें बेहतर उपचार के लिए अन्य अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    हितवाद टाइम्स।रायपुर। छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल-कॉलेजों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी…

    Continue reading
    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    हितवाद टाइम्स। रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) का प्रभावी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज