यूथ हॉस्टल एसोसिएशन नेहरू नगर, कोरबा में  हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे यूनिट अध्यक्ष श्री सतीश शुक्ला द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीतों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो उठा।

कल्पना ने मधुर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जबकि आरव, रितिका एवं सिद्धेश ने प्रेरणादायी भाषण देकर स्वतंत्रता दिवस के महत्व और युवा पीढ़ी के कर्तव्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए तीनों प्रतिभागियों को स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर श्रीमती सुमन सेठ, श्रीमती कुसुम ताम्रकार एवं श्रीमती रीता शर्मा का जन्मदिन भी केक काटकर स्नेहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम को श्रीमती स्मिता देशपांडे, डॉ. सुनील सेठ, श्री शैलेश गुप्ता एवं यूनिट अध्यक्ष श्री सतीश शुक्ला ने भी संबोधित किया तथा राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक सेवा का संदेश दिया।कार्यक्रम स्थल की आकर्षक सजावट रितिका, विकास, मायरा, स्वाति एवं कल्पना द्वारा की गई, जिसकी सभी ने सराहना की।

अंत में यूनिट कोषाध्यक्ष श्री पी. एल. मिरेंद्र ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में श्री एवं श्रीमती साहू, शिव, सीमा, श्री एवं श्रीमती देशपांडे, ए. के. पाटी सहित अनेक YHAI सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को मिष्ठान एवं जलपान वितरण के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

  • Related Posts

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    कोरबा। आशीर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर कोरबा में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की जिला कार्यसमिति बैठक एवं “सेवा संकल्प अभियान” जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग प्रभारी…

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड के अंदर खुले क्षेत्र में रखे 220 केवी विद्युत लाइन के एल्युमिनियम केबल की चोरी के मामले में थाना उरगा पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    साइबर जागृति अभियान जिले में लगातार जारी।

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    कोरबा पुलिस का साइबर अभियान अनवरत जारी

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?

    देश की राजनीति में सवर्णो के अधिकार की बात करने वाला  कोई राजनेता है?