15 अगस्त 2026 कोरबा में 80 वें स्वतंत्रता दिवस उमंग और हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल ने फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा पूर्व में मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया।

समारोह में शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया ।मुख्य अतिथि विधायक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया ।कोरबा में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल ने हजारों नागरिकों की उपस्थिति में प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली ।इस अवसर पर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर किया गया और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सीआईएसएफ ,जिला पुलिस बल ,सुरक्षा बल ,नगर सेना ,वनरक्षक, स्काउट गाइड सीनियर जूनियर डिविजनों द्वारा आकर्षक मार्च प्रस्तुत किया गया ।

परेड कमांडरों द्वारा परेड रिपोर्ट प्रस्तुत की गई मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया इस दौरान उनके साथ कलेक्टर श्रलाल कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी उपस्थित थे ।उन्होंने अनेकता में एकता के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े इसके बाद विभिन्न शालाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक मनमोहक देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसका दर्शकों द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत किया गया और कार्यक्रमों का आनंद लिया।

समारोह में अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया ।मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरणकिया गया। विधायक अग्रवाल के कर कमलों द्वारा परेड सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।परेड में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को प्रथम स्थान ,परेड प्रोफेशनल में प्रथम पुरस्कार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, द्वितीय पुरस्कार जिला पुलिस बल महिला, तृतीय पुरस्कार नगर सेना महिला तथा सांत्वना पुरस्कार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल ,जिला पुलिस बल पुरुष, नगर सेना पुरुष वनरक्षक टीम को दिया गया। परेड नान प्रोफेशनल जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान एनसीसी जूनियर डिवीजन बालिका, द्वितीय स्थान गाइड दल सीनियर डिवीजन बालिका ,तृतीय स्थान एनसीसी सीनियर डिवीजन बालक ने हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार स्काउट दल को प्रदान किया गया।

इस दौरान समारोह में समस्त विभागों के समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ,सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन ,नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ,सहायक कलेक्टर इशांत जायसवाल ,अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी ,जनप्रतिनिधि गण ,पाषर्दगण गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शहरवासी पत्रकार उपस्थित थे।






