कोरबा में जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार; ₹11.56 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त

हितवाद टाइम्स। कोरबा। जिले में जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंघाली के जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारा है। थाना बांकीमोंगरा, दीपका और कटघोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकद रकम, मोबाइल फोन और 15 दोपहिया वाहन समेत कुल ₹11 लाख 56 हजार 500 की संपत्ति जब्त करने की जानकारी दी है।

सिंघाली जंगल में चल रहा था जुए का फड़

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के सिंघाली जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बांकीमोंगरा, दीपका और कटघोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 लोगों को जुआ खेलते हुए मौके से गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नकदी, मोबाइल और 15 बाइक जब्त

पुलिस की कार्रवाई में मौके से निम्न सामग्री जब्त की गई है—नकद रकम: ₹74,500मोबाइल फोन: 14 एंड्रॉयड और 1 की-पैड फोन, कुल कीमत ₹2.82 लाखदोपहिया वाहन: बुलेट और स्कूटी समेत 15 मोटरसाइकिलें, कीमत करीब ₹8 लाखकुल जब्ती: ₹11,56,500

ये 11 आरोपी गिरफ्तारपुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में शिवमोहन सिंग (50), अमित कुमार श्रीवास्तव (48), सफिक खान (25), संजू कुमार साहू (27), ईश्वरी साहू (37), विजय कुमार (52), हेमंत बहादुर कार्की (50), सुमीत यादव (28), अभिमन्यु सिंग (35), सुरेंद्र चौहान (39) और राजू नाहक (33) शामिल हैं।

  • Related Posts

    कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण

    पीपल-वट उद्यान को हराभरा एवं आकर्षक बनाने के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाएं विकसित करने पर दिया जोर हितवाद टाइम्स। कोरबा, 22 सितंबर 2026/कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री एवं…

    Continue reading
    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक में  बोले अरुण साव – जन जन तक पहुंचाए सेवा का संदेश

    कोरबा। हितवाद टाइम्स -प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से प्रारंभ हुए “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण

    कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण

    जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक में  बोले अरुण साव – जन जन तक पहुंचाए सेवा का संदेश

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक में  बोले अरुण साव – जन जन तक पहुंचाए सेवा का संदेश

    जमीन बंटवारे के विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, भतीजे पर टांगिया से हमला करने का आरोप

    जमीन बंटवारे के विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, भतीजे पर टांगिया से हमला करने का आरोप

    छत्तीसगढ़ में 60 रुपये बढ़े सीमेंट के दाम, 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर संकट, पीएम आवास और सड़कों की बढ़ेगी लागत

    छत्तीसगढ़ में 60 रुपये बढ़े सीमेंट के दाम, 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर संकट, पीएम आवास और सड़कों की बढ़ेगी लागत

    महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

    महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल