महतारी वंदन की राशि बनी मिथिला बाई के घर की छोटी-छोटी खुशियों का सहारा

रक्षाबंधन पर नतनी के लिए खरीदी पसंद की चीजें, हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से घरेलू जरूरतें हो रहीं पूरी

कोरबा 28 अगस्त घर-परिवार की जिम्मेदारियों के बीच जब अपनी कोई नियमित आय न हो, तब छोटी-सी आर्थिक मदद भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है। विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम भटगांव की रहने वाली श्रीमती मिथिला बाई पति भगत राम के लिए महतारी वंदन योजना की राशि ऐसी ही मददगार बनी है। घर में किसी तरह का रोजगार या नियमित आय का साधन नहीं होने के कारण उन्हें घरेलू खर्च के लिए अक्सर आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे समय में हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि उनके लिए राहत लेकर आई है।

मिथिला बाई बताती हैं कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा हर महीने उनके खाते में एक हजार रुपये की राशि अंतरित की जाती है। यह राशि भले ही बहुत बड़ी न हो, लेकिन परिवार की जरूरतों के बीच इसका महत्व उनके लिए बहुत बड़ी है।
मिथिला बाई के लिए इस योजना का महत्व केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है। यह राशि उन्हें अपनी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर रहने की मजबूरी को कुछ कम करने का अवसर भी देती है। खासकर रक्षाबंधन जैसे त्योहार के मौके पर खाते में आई महतारी वंदन की राशि उनके लिए विशेष खुशी लेकर आई। त्योहार पर घर-परिवार के लिए जरूरी सामान और अपनी नतनी के लिए छोटी-सी पसंद की चीज खरीद पाने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई देती है।

वे भावुक होकर कहती हैं कि “हर महीने खाते में एक हजार रुपये आने से बहुत काम आता है। घर की छोटी जरूरतें पूरी हो जाती हैं। रक्षाबंधन के समय भी यह पैसा बहुत काम आया। नतनी के लिए खाने की चीज भी खरीद पाई।”
मिथिला बाई को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 31वीं किश्त की राशि भी प्राप्त हो चुकी है। लगातार मिल रही इस सहायता ने उनके जैसे अनेक महिलाओं के लिए घरेलू जरूरतों को पूरा करने में एक भरोसेमंद सहारा प्रदान किया है।
मिथिला बाई मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि महिलाओं के खाते में हर महीने पहुंचने वाली यह राशि उनके लिए “छोटी जरूरतों की बड़ी ताकत” बन गई है।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार…

    Continue reading
    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों से पहुंचे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा