पन्ना में मिला 4.70 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा: 15 दिन की मेहनत में चमकी किसानों की किस्मत; सपने पूरे होंगे

मध्यप्रदेश l पन्ना जिले में एक बार फिर किसानों की किस्मत चमक उठी है। पन्ना के पटी क्षेत्र की खदान में बद्री पटेल और उनके पांच साथियों को 4.70 कैरेट का जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला है। हीरे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि इन किसानों ने महज 15 से 20 दिन पहले ही खदान में काम शुरू किया था और इतनी कम अवधि में उन्हें यह बेशकीमती हीरा मिल गया। हीरा मिलने के बाद सभी साझेदारों के परिवारों में खुशी का माहौल है।

15 से 20 दिन की मेहनत पर मिला हीरापन्ना की धरती को हीरों के लिए जाना जाता है और यहां अक्सर मेहनत करने वाले लोगों की किस्मत एक चमकते हीरे के साथ बदल जाती है। ऐसा ही कुछ पटी क्षेत्र की खदान में देखने को मिला। बद्री पटेल और उनके पांच साथियों ने करीब 15-20 दिन पहले खदान में खुदाई का काम शुरू किया था। लगातार मेहनत के बाद उनकी नजर एक चमकदार पत्थर पर पड़ी। जांच के बाद उसके हीरा होने की पुष्टि हुई तो सभी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सामने आया कि यह 4.70 कैरेट का जेम्स क्वालिटी का हीरा है।

हीरा मिलने के बाद खुशी की लहरहीरा मिलने के बाद बद्री पटेल अपने साथियों के साथ इसे लेकर हीरा कार्यालय पहुंचे और नियमानुसार हीरा जमा कराया। बद्री पटेल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास था कि भगवान की कृपा से एक दिन उनकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। अब सभी की नजर आगामी नीलामी पर है, जहां हीरे की बिक्री के बाद मिलने वाली रकम को साझेदार आपस में तय हिस्सेदारी के अनुसार बांटेंगे।कोई करेगा बच्चों की शादी तो कोई बनवाएगा घरहीरा मिलने से किसान परिवारों में भी जश्न का माहौल है। बद्री पटेल का कहना है कि नीलामी से मिलने वाली रकम से वह अपना नया घर बनवाएंगे। वहीं उनके साथी रतन सिंह यादव, भीखम प्रसाद पटेल और रामचंद्र दुबे अपने बच्चों की शादी और परिवार की अन्य जरूरतों को पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं। यानी कुछ दिन पहले तक जिस खदान में सिर्फ मेहनत और उम्मीद थी, वहीं अब एक चमकते हीरे ने इन परिवारों के सपनों को नई रोशनी दे दी है।

नीलामी में रखकर हीरा होगा नीलामहीरा पार्क की अनुपम सिंह के मुताबिक, हीरे को नियमानुसार जांच के बाद कार्यालय में जमा कर लिया गया है। यह जेम्स क्वालिटी का 4.70 कैरेट का हीरा है, जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा। नीलामी में हीरे की वास्तविक कीमत सामने आएगी और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्राप्त राशि हीरा धारकों को मिलेगी

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    हितवाद टाइम्स।रायपुर। छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल-कॉलेजों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी…

    Continue reading
    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    हितवाद टाइम्स। रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) का प्रभावी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज