तालाब में नहाने गईं 3 सहेलियों की डूबने से हुई मौत, एक का शव तैरता मिला; तलाश के बाद 2 और शव बरामद

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में नहाने गईं तीन नाबालिग सहेलियों की डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चियां स्कूल नहीं गई थीं और दोपहर में नहाने के लिए तालाब पहुंची थीं। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। तालाब की मेड़ पर बच्चियों के कपड़े और चप्पल मिलने के बाद अनहोनी की आशंका हुई। कुछ देर बाद एक बच्ची का शव पानी में तैरता मिला। इसके बाद तलाश करने पर दो अन्य बच्चियों के शव भी बरामद कर लिए गए। घटना पाली थाना क्षेत्र के नुनेरा गांव की है।

स्कूल नहीं गईं, दोपहर में तालाब पहुंचीं

जानकारी के मुताबिक, नुनेरा गांव की रहने वाली इंदु अगरिया (7), राखी (8) और साधना (8) आपस में सहेलियां थीं। तीनों कक्षा पहली में पढ़ती थीं और किसान परिवार से थीं।गुरुवार को उनके परिजन काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। इस दौरान तीनों बच्चियां स्कूल नहीं गईं और दोपहर में तालाब में नहाने चली गईं। शाम को जब परिजन घर लौटे तो तीनों बच्चियां वहां नहीं थीं। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की।

तालाब की मेड़ पर मिले कपड़े और चप्पल

तलाश के दौरान एक ग्रामीण तालाब पहुंचा। वहां तालाब की मेड़ पर बच्चियों के कपड़े और चप्पल पड़े मिले। इसी दौरान इंदु का शव पानी में तैरता दिखाई दिया। ग्रामीण ने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों और अन्य लोगों को दी। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से इंदु के शव को तालाब से बाहर निकाला।

काफी मशक्कत के बाद 2 और शव बरामद

इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर बाकी दोनों बच्चियों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद राखी और साधना के शव भी तालाब से बरामद कर लिए गए।पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा कर मर्ग कायम किया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।एक बच्ची को बचाने के प्रयास में हादसे की आशंका

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि नहाने के दौरान पहले एक बच्ची गहरे पानी में चली गई होगी। उसे डूबता देखकर बाकी दोनों सहेलियां उसे बचाने के लिए पानी में उतरी होंगी। इसी दौरान तीनों बच्चियां गहरे पानी में डूब गई होंगी। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पाली थाना प्रभारी मनोज कौशिक के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची थी। तालाब में एक बच्ची का शव तैरता मिला, जिसके बाद बाकी दो बच्चियों की तलाश की गई। दोनों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार…

    Continue reading
    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों से पहुंचे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा