
कोरबा, 2 सितंबर 2026। पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के ग्राम नगोई बछेरा निवासी किसान पुष्पेन्द्र कुमार ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन का लाभ लेकर आधुनिक तकनीक से करेला की खेती कर सफलता हासिल की है। उन्होंने 0.800 हेक्टेयर भूमि में करेला की खेती से करीब 60 क्विंटल उत्पादन प्राप्त किया और लगभग 1.60 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया।
पारंपरिक खेती में अपेक्षित आमदनी नहीं होने के बाद पुष्पेन्द्र कुमार ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में आधुनिक खेती को अपनाया। बेहतर उत्पादन और लाभ मिलने के बाद वे गांव के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं।






