महतारी वंदन योजना से,आर्थिक रूप से सशक्त हो रही वनांचल की महिलाएं

कोरबा, 05 सितंबर
पहाड़ों और घने जंगलों के बीच बसे वनांचल क्षेत्र में जीवन की अपनी अलग चुनौतियां हैं। सीमित रोजगार के अवसर, संसाधनों का अभाव और अनिश्चित आमदनी ग्रामीण परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने की चुनौती खड़ी करते हैं। ऐसे समय में सरकार की योजनाएं आर्थिक सहारे के साथ लोगों के जीवन में भरोसा और आत्मविश्वास भी पैदा कर रही हैं।

कोरबा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र बोड़ानाला की रहने वाली राजकुमारी मंझवार के लिए महतारी वंदन योजना ऐसा ही सहारा बनी है। परिवार की सीमित और अनियमित आमदनी के बीच हर माह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता ने उनकी घरेलू जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त भी उनके खाते में पहुंच चुकी है, जिससे उन्हें अपने परिवार की आवश्यकताओं को लेकर पहले की अपेक्षा अधिक आर्थिक भरोसा महसूस होता है।

राजकुमारी बताती हैं कि गांव में रोजगार के साधन सीमित हैं। परिवार की आमदनी का कोई नियमित स्रोत नहीं था। गांव की खेती की जमीन डुबान में चले जाने से उनके पति रोजी-मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। आमदनी सीमित होने के कारण कई बार घर की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो जाता था।
ऐसे में अचानक आने वाली छोटी-बड़ी जरूरतें कई बार चिंता बढ़ा देती थीं।

कहती हैं, “महतारी वंदन की राशि से मुझे बहुत सहारा मिला है। अब घर के जरूरी सामान या रोजमर्रा की किसी आवश्यकता के लिए बार-बार किसी से पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। खाते में राशि आने का भरोसा रहता है और मैं अपनी जरूरत के हिसाब से उसका उपयोग कर लेती हूं।” राजकुमारी के लिए इस योजना का महत्व केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है। नियमित राशि ने उनमें अपने फैसले स्वयं लेने का आत्मविश्वास बढ़ाया है। वह परिवार की जरूरतों में अपनी ओर से योगदान दे पा रही हैं और स्वयं को पहले से अधिक सक्षम महसूस करती हैं।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार…

    Continue reading
    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों से पहुंचे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा