पक्का घर बना खुशहाल भविष्य का आधार,प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ आनंद राम का सपना

कोरबा, 04 सितंबर अपने परिवार के लिए एक मजबूत और पक्का घर हो, जहां मौसम की मार का डर न हो और परिवार सुरक्षित व सुकून से रह सके, पोड़ीबहार निवासी श्री आनंद राम का यह सपना अब साकार हो चुका है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत मिले सहयोग से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हुआ है। कभी बारिश के दिनों में टपकती छत और सीलन भरी दीवारों की चिंता करने वाला उनका परिवार अब अपने सुरक्षित और मजबूत आशियाने में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है।

आनंद राम बताते हैं कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने के साथ दीवारों और फर्श में सीलन की समस्या बनी रहती थी। घर की कमजोर स्थिति के कारण सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का डर भी हमेशा बना रहता था। परिवार के लिए पक्का घर बनाना उनका वर्षों पुराना सपना था, लेकिन आर्थिक स्थिति अनुकूल नहीं होने के कारण वे इसे पूरा नहीं कर पा रहे थे।

वे बताते हैं कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवास निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद उन्हें अपने सपने के पूरा होने की उम्मीद जगी। पहली किश्त की राशि खाते में प्राप्त होते ही उन्होंने आवास निर्माण का कार्य शुरू कराया। इसके बाद शासन से समय-समय पर मिली किश्तों से निर्माण कार्य आगे बढ़ता गया। धीरे-धीरे उनके सपनों का घर आकार लेने लगा और आखिरकार उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया।

अपने अनुभव साझा करते हुए आनंद राम कहते हैं, “पहले हमारा परिवार कच्चे घर में रहता था। बारिश के समय छत से पानी टपकता था और घर में सीलन के साथ सांप-बिच्छू का डर भी बना रहता था। अब हमारा अपना पक्का और सुरक्षित घर है। बारिश में पानी टपकने की चिंता नहीं रहती। परिवार के साथ अब बहुत सुकून से रहते हैं। मेरे लिए यह घर सिर्फ मकान नहीं, बल्कि मेरे परिवार की सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नींव है।”आनंद राम कहते हैं कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी सोच और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें मिला है। शासन की सहायता से आज उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ है।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार…

    Continue reading
    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों से पहुंचे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा