मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित

कोरबा। आशीर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर कोरबा में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की जिला कार्यसमिति बैठक एवं “सेवा संकल्प अभियान” जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष  गोपाल मोदी, जिला प्रभारी  अनिल केशरवानी, जिला सह प्रभारी  बृजेंद्र शुक्ला व महापौर संजूदेवी राजपूत की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यशाला में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी सेवा संकल्प उत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात वंदे मातरम् एवं राज्यगीत के साथ कार्यशाला की औपचारिक शुरुआत की गई।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा हैं – रामू जगदीश रोहरा

रामू जगदीश रोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मूल विचारधारा समाज सेवा, मानव सेवा और राष्ट्र सेवा है। भाजपा की राज्य और केंद्र सरकारें इसी विचारधारा को आधार बनाकर जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पूर्वजों ने जिस विचारधारा और सिद्धांतों की नींव रखी है, उसी मार्ग पर आज पार्टी आगे बढ़ रही है।  उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नई पीढ़ी और विशेषकर Gen-Z के युवाओं को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी जरूर दें, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

सेवा, सुशासन और जनभागीदारी का संकल्प हैसेवा संकल्प अभियान’ – लखनलाल देवांगन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा के महत्वपूर्ण पड़ाव को जनभागीदारी और सेवा भावना के साथ मनाने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल उपलब्धियों को बताने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, विकास और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का व्यापक प्रयास है।

सेवा संकल्प अभियान’ में दिखेगा सेवा और समर्पण का महासंकल्प: गोपाल मोदी

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने संबोधन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत कुल नौ प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें पहला ‘आशीर्वाद’, दूसरा ‘21 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, तीसरा ‘नमो सेवा गाथा’, चौथा ‘आंगन उत्सव’, पांचवां ‘कहानी बदलाव की’, छठवां ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, सातवां ‘सेवा ज्योति यात्रा’, आठवां ‘सेवा मेरा योगदान’ और नौवां ‘जन सेवक महाकुंभ’ शामिल हैं। इन सभी कार्यक्रमों के लिए संयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय और मिल-जुलकर इन कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न करना है।

जिला प्रभारी अनिल केसरवानी ने कार्यशाला में बताया गया कि सेवा संकल्प उत्सव का शुभारंभ 17 सितंबर से होगा। अभियान के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न जनभागीदारी एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला ने कहां कि सेवा संकल्प उत्सव के दौरान गांव-गांव ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी।

मंचस्त अतिथियों में प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, पूर्व विधायक रामदयाल उईके, नगर पंचायत छुरीकला अध्यक्ष पदमिनी प्रीतम देवांगन, नगर पालिका दीपका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, नगर पालिका बांकीमोंगरा अध्यक्ष सोनी झा, अशोक बाई कंवर, माधुरी देवी कंवर एवं शोभा जगत सहित भाजपा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार…

    Continue reading
    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों से पहुंचे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा