एल्यूमिनियम केबल तार की चोरी का खुलासा ,एक आरोपी गिरफ्तार

थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड के अंदर खुले क्षेत्र में रखे 220 केवी विद्युत लाइन के एल्युमिनियम केबल की चोरी के मामले में थाना उरगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे एवं उसके बताए स्थान से चोरी किए गए एल्युमिनियम तार तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं।

🔹 लगभग 01 टन एल्युमिनियम तार चोरी कर कबाड़ी को बेचा

प्रकरण में प्रार्थी द्वारा दिनांक 05.09.2026 को थाना उरगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 31.08.2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे के बाद मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड में रखे 220 केवी विद्युत लाइन के एल्युमिनियम तार, जिसकी लंबाई लगभग 15 मीटर प्रति बिट बताई गई थी, चोरी हो गए हैं। चोरी गए तार की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई गई।रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 494/2024, धारा 303(2) बीएनएस, सहपठित धारा 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🔹 मुखबिर सूचना पर आरोपी तक पहुंची पुलिस

विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राकेश पटेल, निवासी भिलाई खुर्द, अपने बाड़ी में चोरी का केबल छिपाकर रखा हुआ है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।संदेही राकेश पटेल से पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड से एल्युमिनियम केबल चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी के कथन के अनुसार चोरी किए गए केबल को उसके घर के पीछे बाड़ी में ले जाकर उसका एल्युमिनियम अलग किया गया तथा बाद में कबाड़ी को बेच दिया गया।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी योग्य पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर राकेश पटेल, पिता स्व. राम प्रसाद पटेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी भिलाई खुर्द पुल के पास, थाना उरगा, जिला कोरबा को दिनांक 05.09.2026 को शाम 17:20 बजे गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई तथा आरोपी को गिरफ्तारी के आधार से अवगत कराया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा शेष आरोपियों एवं चोरी की संपत्ति के संबंध में भी विवेचना की जा रही है।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार…

    Continue reading
    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों से पहुंचे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा