महतारी वंदन से राधिका के सपनों को मिल रहा सहारा, परिवार की जरूरतें हो रहीं पूरी

कोरबा 03 सितंबर
कोरबा शहर के पोड़ीबहार निवासी श्रीमती राधिका महंत के लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि परिवार की जरूरतों को पूरा करने और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का मजबूत आधार बन गई है। योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक राशि की 31वीं किश्त भी उनके बैंक खाते में पहुंच चुकी है। नियमित रूप से मिलने वाली इस राशि का उपयोग राधिका अपने परिवार की आवश्यकताओं, विशेषकर बच्चे की पढ़ाई और पोषण से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं।
राधिका बताती हैं कि घर-परिवार चलाते समय छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी कई बार अतिरिक्त राशि की आवश्यकता होती है। ऐसे में महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। वह अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार इस राशि को खर्च करती हैं।
उनका कहना है कि योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि राशि नियमित रूप से उनके खाते में आती है। इससे उन्हें अपने खर्चों को लेकर स्वयं निर्णय लेने का अवसर मिला है। अब परिवार की जरूरत के अनुसार राशि का बेहतर प्रबंधन कर पाती हैं और अपनी छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए किसी दूसरे पर निर्भर रहने की मजबूरी कम हुई है। आर्थिक रूप से मिली इस मजबूती ने उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है।

राधिका महंत मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहती हैं कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महतारी वंदन योजना बहुत अच्छा कदम है।
राधिका के लिए हर माह खाते में आने वाली यह राशि परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ उन्हें आर्थिक निर्णय लेने का आत्मविश्वास भी दे रही है। योजना से मिलने वाला नियमित आर्थिक संबल महिलाओं को अपने परिवार की आवश्यकताओं में सहभागी बनने और स्वयं के छोटे-बड़े खर्चों के लिए अधिक सक्षम बना रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का यह एक सकारात्मक उदाहरण है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहयोग के साथ सम्मान, विश्वास और आत्मनिर्भरता का संबल भी मिल रहा है ।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार…

    Continue reading
    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों से पहुंचे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा