आपदा प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन में पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान

आगजनी से बचाव और साइबर अपराधों से सुरक्षा को लेकर यात्रियों को किया जागरूक

कोरबा पुलिस द्वारा आज कोरबा रेलवे स्टेशन में आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल में SDRF, मेडिकल टीम, RPF, GRP एवं कोरबा पुलिस बल की सहभागिता रही।

🚨 हादसे की स्थिति में रूट प्लान एवं रेस्क्यू व्यवस्था पर किया अभ्यास

मॉक ड्रिल के दौरान रेलवे स्टेशन अथवा ट्रेन में किसी प्रकार की दुर्घटना/आपदा होने की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य, यात्रियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने तथा विभिन्न सुरक्षा एवं राहत एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर अभ्यास किया गया।
इस दौरान आपात स्थिति में किस मार्ग से रेस्क्यू एवं राहत कार्य संचालित किए जाएंगे, किस टीम की क्या जिम्मेदारी होगी तथा किस प्रकार त्वरित निर्णय लेकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, इस पर विस्तृत चर्चा की गई।

आगजनी से बचाव और फायर सेफ्टी की दी जानकारी

मॉक ड्रिल के तहत रेलवे ट्रेन की पैंट्री अथवा स्टेशन परिसर में आग लगने की स्थिति में तत्काल किए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। फायर सेफ्टी/होमगार्ड के कर्मचारियों द्वारा फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग, आग पर नियंत्रण के प्राथमिक उपाय एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई।इस दौरान रेलवे स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों एवं आम नागरिकों को भी आगजनी की स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित एवं सतर्क तरीके से बचाव कार्य करने के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कोरबा पुलिस के साइबर जागृति अभियान के तहत यात्रियों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।विशेष रूप से रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में उपलब्ध RailWire/RailNet फ्री Wi-Fi का उपयोग करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई। यात्रियों को बताया गया कि सार्वजनिक Wi-Fi का उपयोग करते समय बैंकिंग, UPI, पासवर्ड एवं अन्य संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अनजान वेबसाइट/ऐप पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज न करें।साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की अपील की गई

पूरे कार्यक्रम के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक  प्रतीक चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक  अनथ राम पैंकरा एवं RPF इंस्पेक्टर  सतीश कुमार, निरीक्षक साइबर थाना  ललित चंद्रा,सहित SDRF, GRP, RPF, मेडिकल टीम, होमगार्ड एवं कोरबा पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार…

    Continue reading
    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों से पहुंचे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा