जन्माष्टमी एवं  गणेश चतुर्थी पर्व पर रहेगी कोरबा पुलिस की नजर

जिले के प्रत्येक थाना एवं चौकी क्षेत्र में आदतन अपराधियों एवं निगरानी बदमाशों को दी गई कड़ी चेतावनी

आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी, गणेश पूजन एवं विसर्जन के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा प्रत्येक थाना एवं चौकी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों तथा पूर्व में त्यौहारों के दौरान विवाद, हुड़दंग अथवा आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे व्यक्तियों को थाना एवं चौकी बुलाकर उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली गई तथा उन्हें कड़ी एवं स्पष्ट समझाइश दी गई।

पूरे जिले में लगभग 200 व्यक्तियों को दी गई कड़ी समझाइश

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगभग 200 व्यक्तियों को बुलाकर समझाइश दी गई। वहीं एसपी कार्यालय में लगभग 50 व्यक्तियों को उपस्थित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लखन पटले द्वारा कड़ी एवं स्पष्ट समझाइश दी गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श लखन पटले द्वारा सभी को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि आगामी पर्व के दौरान कायदे से रहें, कानून का पालन करें तथा किसी भी प्रकार के विवाद, हुड़दंग, आपराधिक गतिविधि अथवा शांति भंग करने वाले कृत्य से पूरी तरह दूर रहें।
उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई कि त्यौहार की आड़ में कानून व्यवस्था बिगाड़ने, विवाद उत्पन्न करने अथवा किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त होने का प्रयास किया गया तो ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

असामाजिक तत्वों पर रहेगी विशेष निगरानी

कोरबा पुलिस द्वारा आगामी जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी पर्व के दौरान आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों एवं पूर्व में विवाद अथवा अपराध में संलिप्त रहे व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। थाना एवं चौकी प्रभारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने से पूर्व आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार…

    Continue reading
    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों से पहुंचे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा