छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, बस्तर से नवा रायपुर तक विकास और बदलाव की सराहना

हितवाद टाइम्स रायपुर -1 नवंबर 2026 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को शुभकामनाएं दी हैं। राज्य के नाम लिखे अपने विशेष पत्र में उन्होंने छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा, बस्तर में आए सकारात्मक बदलाव और प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख किया।
PM ने कहा कि राज्य सरकार का विजन डॉक्यूमेंट ‘अंजोर विजन’, ‘विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत’ के संकल्प को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश अपनी उपलब्धियों से मां भारती और छत्तीसगढ़ महतारी का गौरव बढ़ाता रहेगा।