छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं से अपील, घाटों के आसपास पार्किंग व्यवस्था का करें पालन – धनेश कुमार सिंह

हितवाद टाइम्स कोरबा। छठ महापर्व के दूसरे दिन आज शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इस पावन अवसर पर शहर के विभिन्न छठ घाटों एवं नदी तटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
इस अवसर पर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने आम श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और अनुशासन का महापर्व है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित छठ घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में यातायात और पार्किंग व्यवस्था का ध्यान रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि कई बार अव्यवस्थित पार्किंग के कारण घाटों के आसपास जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। कुछ लोग अपनी प्रतिष्ठा या प्रदर्शन के उद्देश्य से बड़ी-बड़ी गाड़ियां लेकर पहुंचते हैं और उन्हें सड़क किनारे या अव्यवस्थित तरीके से खड़ा कर देते हैं। इससे न केवल अन्य श्रद्धालुओं को परेशानी होती है, बल्कि आम नागरिकों को भी लंबे समय तक ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ता है।
सिंह ने यातायात पुलिस से विशेष अनुरोध किया है कि छठ घाटों एवं नदी तटों के आसपास यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा पार्किंग को व्यवस्थित कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, आम श्रद्धालुओं से भी अपील की कि यथासंभव कम से कम वाहनों का उपयोग करें। यदि वाहन लेकर आना आवश्यक हो तो छोटी गाड़ियों को प्राथमिकता दें तथा अपने वाहनों को निर्धारित एवं व्यवस्थित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें। सड़क एवं आवागमन के रास्तों को बाधित न करें। यातायात पुलिस से विशेष अनुरोध किया है कि छठ घाटों एवं नदी तटों के आसपास यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा पार्किंग को व्यवस्थित कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने आम श्रद्धालुओं से भी अपील की कि यथासंभव कम से कम वाहनों का उपयोग करें। यदि वाहन लेकर आना आवश्यक हो तो छोटी गाड़ियों को प्राथमिकता दें तथा अपने वाहनों को निर्धारित एवं व्यवस्थित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें। सड़क एवं आवागमन के रास्तों को बाधित न करें।
उन्होंने कहा कि हम सभी के थोड़े से सहयोग और अनुशासन से यातायात व्यवस्था बेहतर हो सकती है। इससे श्रद्धालुओं को स्वयं भी जाम में फंसने से राहत मिलेगी और दूसरे लोगों को भी आवागमन में सुविधा होगी।
अंत में उन्होंने छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो श्रद्धालु पूरी निष्ठा और आस्था के साथ छठ व्रत कर रहे हैं, उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। साथ ही जो लोग केवल आस्था और श्रद्धा के साथ छठ घाट पहुंचकर भगवान सूर्य एवं छठी मैया को प्रणाम करते हैं, सभी को भी इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई।