नवंबर के मौसम का अनोखा इतिहास, 17 साल बाद भी नहीं टूटा 9.2 डिग्री का रिकॉर्ड

हितवाद टाइम्स बिलासपुर – 14 नवंबर की सर्द रातों का एक ऐसा रिकार्ड है, जिसे 17 साल बाद भी मौसम नहीं तोड़ पाया है। वर्ष 2009 में 30 नवंबर को पारा लुढ़ककर 9.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। ठंड का यह आंकड़ा आज भी नवंबर के मौसम की सबसे सर्द याद बनकर दर्ज है। इधर, न्यायधानी में इस बार मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है।
दिन की हल्की गर्माहट और रात की बढ़ती ठिठुरन के बीच शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.7 व न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही सामान्य से नीचे रहे। दस वर्षों के मौसम आंकड़े भी गवाही दे रहे हैं कि नवंबर केवल ठंड की दस्तक का महीना नहीं, तापमान के उतार-चढ़ाव और मौसमी बदलावों का दिलचस्प अध्याय है।