छत्तीसगढ़ के किसान को मिला राष्ट्रीय सम्मान, ‘जईया मिर्च’ के संरक्षण पर मिला अवार्ड

हितवाद टाइम्स रायपुर – 15 – नवंबर 2026 ।कृषि जैव विविधता और दुर्लभ पादप किस्मों के संरक्षण में छत्तीसगढ़ ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर के रहने वाले किसान और एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में गोल्ड मेडलिस्ट रामलाल लहरे को दुर्लभ जईया मिर्च के संरक्षण और संवर्धन के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला है।
भारत सरकार की ओर से प्लांट जीनोम सेविअर फार्मर रिकग्निशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान के तहत उन्हें एक लाख रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। इससे पहले वर्ष 2020 में भी उनके कृषि नवाचार को देखते हुए नेशनल इनोवेटिव फार्मर अवार्ड दिया जा चुका है।