जनजातीय वीरों का बलिदान बनेगा नई पीढ़ी की प्रेरणा, कोरबा में अरुण साव ने दिया बड़ा संदेश!

हितवाद टाइम्स कोरबा – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज कोरबा में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव थे। अध्यक्षता उद्योग, श्रम, वाणिज्य, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने की। कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन, सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि और समाज प्रमुख उपस्थित रहे।

जनजातीय नर्तक दलों ने पारंपरिक नृत्य और ढोल-बाजे के साथ अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय समाज की कला, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े स्टॉल भी लगाए गए।बिरसा मुंडा का संघर्ष जनजातीय समाज के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीकउपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस ऐतिहासिक अवसर है। यह दिन भगवान बिरसा मुंडा सहित उन सभी जनजातीय नायकों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश और समाज के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को समाज ‘धरती आबा’ और भगवान के रूप में पूजता है। कम आयु में ही उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी, अत्याचार और जनजातीय समाज को भ्रमित करने के प्रयासों के विरुद्ध संघर्ष शुरू किया।

उनका साहस और समाज के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। साव ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह ने गरीबों और समाज के हित में संघर्ष किया। अंग्रेजों ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार कर लोगों को भयभीत करने का प्रयास किया, ताकि कोई उनके विरुद्ध आवाज न उठा सके। इसके बावजूद स्वतंत्रता और समाज के सम्मान के लिए शुरू हुआ संघर्ष आगे बढ़ता रहा। गुंडाधुर और गेंद सिंह नायक जैसे अनेक वीरों ने भी देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। इन नायकों के योगदान और बलिदान की जानकारी हर घर तक पहुंचनी चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

आज इस मंत्रालय के माध्यम से जनजातीय बहुल क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से जनजातीय परिवारों तथा गांवों तक आवास, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने 18 लाख आवासों में करीब 40 प्रतिशत आवास जनजातीय परिवारों के लिए बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से विशेष रूप से पिछड़े जनजातीय समूहों के लिए अलग प्रावधान किए गए हैं। जनजातीय बहुल गांवों में सड़क संपर्क, आवास और अन्य सुविधाओं के विस्तार से लोगों का जीवन बेहतर हो रहा है। उन्होंने जनजातीय समाज से शासन की योजनाओं का लाभ लेकर शिक्षा, रोजगार, खेल और उद्योग सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
शासन की योजनाओं के माध्यम से परिवारों तक आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और बिजली, पानी, सड़क, स्कूल तथा अस्पताल जैसी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। साव ने जनजातीय समाज से अपनी परंपरा, संस्कृति, सभ्यता और पूजा-पद्धति को संरक्षित रखने तथा समाज की एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज प्रकृति और धरती की पूजा करता है। समाज के लोग सरल, मेहनती और ईमानदार हैं। समाज का विकास, उसकी एकजुटता और देश के विकास में उसका योगदान विकसित भारत के निर्माण के लिए आवश्यक है।
जनजातीय समाज उन्हें भगवान के रूप में पूजता है। देवांगन ने बताया कि कोरबा के पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड में चौक का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा जी के नाम पर किया गया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के नायकों के योगदान को याद करना और उनकी विरासत को आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। प्रधानमंत्री जी के निर्णय से 15 नवंबर को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस भव्यता के साथ मनाया जा रहा है।’शहीद परिवारों और प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान’कार्यक्रम में शहीद परिवारों के सदस्यों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। जनजातीय समाज के प्रमुखों, खिलाड़ियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को भी सम्मान प्रदान किया गया। नर्तक दलों ने पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अतिथियों ने जनजातीय कला, संस्कृति और परंपरा पर आधारित प्रदर्शनी तथा स्टॉलों का अवलोकन किया। उप मुख्यमंत्र साव एवं उद्योग मंत्री श्री देवांगन नर्तक दल के साथ कदम से कदम मिलाते हुए मांदर के साथ थिरके और नर्तक दलों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर प्रतीक जैन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी,एवं नागरिक उपस्थित रहे।