दीपोत्सव पर्व आज, शाम इस शुभ मुहूर्त में करें मां लक्ष्मी-गणेश की पूजा, जानें पूजा की विधि..विधान

हितवाद टाइम्स कोरबा – आज 8 नवंबर को देशभर में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिवाली के मौके पर घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। शाम को शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन के साथ दीप जलाए जाएंगे। इस बार कार्तिक अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। दिल्ली में लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 54 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक बताया गया है। दिवाली पर पूजा के साथ दीपदान, रंगोली और घर की सजावट का भी खास महत्व है। जानिए लक्ष्मी पूजन का सही समय, शुभ चौघड़िया, पूजा सामग्री, विधि, मंत्र, आरती और दीपक जलाने से जुड़े जरूरी नियम। साथ ही पढ़ें दीपावली से जुड़े देशभर के ताजा अपडेट्स।
प्रमुख शहरों में लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
8 नवंबर 2026 को दीपावली के अवसर पर देश के अलग-अलग शहरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का समय अलग रहेगा।
जानें शहरवार लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त।
दिल्ली: शाम 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तकनोएडा: शाम 5:54 बजे से रात 7:49 बजे तकगुरुग्राम: शाम 5:55 बजे से रात 7:51 बजे तकचंडीगढ़: शाम 5:52 बजे से रात 7:46 बजे तकजयपुर: शाम 6:03 बजे से रात 7:59 बजे तककोलकाता: शाम 5:20 बजे से रात 7:18 बजे तकमुंबई: शाम 6:27 बजे से रात 8:27 बजे तकपुणे: शाम 6:24 बजे से रात 8:24 बजे तकअहमदाबाद: शाम 6:22 बजे से रात 8:20 बजे तकचेन्नई: शाम 6:07 बजे से रात 8:09 बजे तकहैदराबाद: शाम 6:07 बजे से रात 8:08 बजे तकबेंगलुरु: शाम 6:17 बजे से रात 8:20 बजे तक