सर्वमंगला मंदिर स्थित छठ घाट का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा – धनेश कुमार सिंह

हितवाद टाइम्स कोरबा। छठ महापर्व के मद्देनजर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह, कोरबा ने सर्वमंगला मंदिर स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया तथा घाट परिसर में साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्वयं छठ घाट में श्रमदान कर लोक आस्था के इस पवित्र पावन पर्व छठ पूजा में अपनी सहभागिता का निर्वहन किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट की स्वच्छता, आसपास के वातावरण तथा आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया, और कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और स्वच्छता का प्रतीक है। इस पावन पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ घाट पर पहुंचकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इसलिए घाट पर साफ-सफाई एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना आवश्यक है।
उन्होंने संबंधित विभाग एवं नगर निगम प्रशासन से अपील की कि छठ महापर्व के पूर्व घाट परिसर की समुचित साफ-सफाई कराई जाए तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।