⚡आरोग्यधाम में कटे-फटें होंठ एवं तालू की होगी प्लास्टिक सर्जरी, निशुल्क पंजीकरण हुआ शुरू

⚡26 से 30 नवंबर तक आरोग्यधाम में संचालित होगा शिविर, वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन देंगे निशुल्क सेवाएं
हितवाद टाइम्स चित्रकूट/ 14 नवंबर 2026 ।कटे-फटे होठ एवं तालू की सर्जरी की सुविधा के साथ दीनदयाल शोथ संस्थान द्वारा आरोग्यधाम परिसर में दन्त रोग निवारण इकाई के तरफ से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में कटे-फटें होंठ एवं तालू की प्लास्टिक सर्जरी होगी। मरीजों का पंजीकरण आरोग्यधाम परिसर दन्त रोग निवारण विभाग के पंजीकरण पटल में नित्य किया जा रहा है। जिन मरीजों का पंजीयन होगा उन सभी की शिविर में निशुल्क सर्जरी की जाएगी। यह शिविर निःशुल्क रुप से 26 नवंबर से 30 नवंबर तक आरोग्यधाम में संचालित होगा।
शिविर की जानकारी देते हुए आरोग्यधाम दंत चिकित्सा विभाग के प्रभारी डाॅ वरुण गुप्ता ने बताया कि ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ख्याति प्राप्त सर्जन चित्रकूट आएंगे। शिविर में पंजीकृत रोगियों का 25 नवंबर को स्वास्थ्य परीक्षण आरोग्यधाम दन्त रोग निवारण विभाग में होगा। उसके उपरांत उन्हें भर्ती करके उपचार शुरू होगा।

डॉ गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए भी डेन्टल प्रेक्टिस को इम्प्रूव किया जा रहा है। इसके अलावा चालित चिकित्सालय के माध्यम से भी दूरस्थ गावों में चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती है। शिविर में गरीब परिवारों के लिए होने वाली प्लास्टिक सर्जरी जीवन बदलने वाली साबित होती है और उन्हें बिना किसी भेदभाव व संकोच के सामान्य समाज में एकीकृत होने का अवसर देती है।
दीनदयाल शोध संस्थान ने चित्रकूट, सतना एवं आसपास के क्षेत्रों में अपील की है कि ऐसे उत्पीड़ित बच्चों एवं युवाओं का शिविर के लिए 20 फरवरी तक आरोग्य धाम में पंजीयन करा लें जिससे उनको चिकित्सा का लाभ मिल सके। दूरदराज क्षेत्रों के लोग संपर्क सूत्र 9232662326 पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काॅल करके अपना निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।