विश्वकर्मा पूजा के बीच वर्कशॉप में निकला फन फैलाए कोबरा, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

कोरबा। कोरबा जिले के 200 मेगावाट पावर प्लांट की वर्कशॉप में विश्वकर्मा पूजा के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों को वहां एक जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया। कोबरा फन फैलाकर फुंकार मार रहा था। सांप को देखते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए पूजा कार्यक्रम भी रोकना पड़ा।

पूजा के दौरान कर्मचारी की पड़ी कोबरा पर नजर

जानकारी के मुताबिक, वर्कशॉप में विश्वकर्मा पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक कर्मचारी की नजर फन फैलाकर बैठे कोबरा पर पड़ी। उसने तत्काल इसकी जानकारी अन्य कर्मचारियों को दी।सांप की मौजूदगी की खबर फैलते ही मौके पर कर्मचारियों की भीड़ जुट गई। सुरक्षा को देखते हुए लोगों को सांप से दूर किया गया और आसपास का क्षेत्र खाली कराया गया। इसके बाद वन विभाग और RCRS की टीम को सूचना दी गई।

अविनाश यादव और टीम ने किया कोबरा का रेस्क्यू

सूचना मिलने पर RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य मानस के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सबसे पहले आसपास मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित दूरी पर हटाया।इसके बाद रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक कोबरा को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की। काफी मशक्कत के बाद अविनाश यादव और मानस ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।रेस्क्यू के दौरान कोबरा को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया। सांप के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और पूजा कार्यक्रम दोबारा शुरू किया गया।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार…

    Continue reading
    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    हितवाद टाइम्स। कोरबा, 21 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों से पहुंचे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    कोरबा में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, 3 संचालकों पर कार्रवाई; साउंड सिस्टम जब्त

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    मेरठ के ‘नीले ड्रम कांड’ जैसा सनसनीखेज खौफ: कोरबा में सनकी प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, रक्षाबंधन पर खुला राज

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा