
कोरबा/गेवरा। कोरबा जिले के गेवरा स्थित वर्कर्स क्लब में नारी सम्मान महिला मंडल द्वारा सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गीत, नृत्य, कैटवॉक, गेम्स तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सावन के उल्लास को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। संचालन की जिम्मेदारी सारिका यादव एवं मधुरिमा सोलंकी ने निभाई, जबकि मंच संचालन रागिनी तिवारी और उज्ज्वला राठौर ने किया।
सावन महोत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में दीपिका चौहान को सावन क्वीन 2026 का खिताब मिला। वहीं कृष्णा वाधवानी प्रथम रनरअप तथा अंजू जांगड़े द्वितीय रनरअप रहीं। विजेताओं को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा की सराहना की गई।
इस वर्ष कार्यक्रम की थीम राजस्थानी पारंपरिक परिधान रही। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में सावन के महत्व पर आधारित प्रस्तुतियों को भी खूब सराहा गया।इस अवसर पर सविता राजपूत, सोनी झा, ज्योति पांडे, संतोषी दीवान, संगीता दुबे, बुधवार देवांगन, शांति राजपूत, हर्षिता देवी राजपूत, ज्योति तिवारी, कुसुमलता केवट, हेमा शर्मा एवं माधुरी केवट विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों का स्वागत सारिका यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में देवकी, नीलिमा, सिया, सुनीता, संतोषी, शशि, सावित्री, सविता, श्रद्धा सहित नारी सम्मान महिला मंडल की सभी सदस्याओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन का समापन प्रतिभागियों के सम्मान एवं सामूहिक उत्साह के साथ हुआ।






