टॉयलेट के बहाने आरोपी ने खुलवाई हथकड़ी, पुलिसकर्मी को धक्का दिया और थाने की दीवार फांदकर भागा
हितवाद टाइम्स दुर्ग। नंदिनी नगर थाना में आबकारी एक्ट के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी पुलिसकर्मी को धक्का देकर थाने से फरार हो गया। आरोपी ने बाथरूम जाने के लिए हथकड़ी खोलने का आग्रह किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 262 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 21 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना के आधार पर नंदिनी नगर थाना में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी साहिल भारती (23), निवासी वार्ड नंबर 15, ग्राम मुरमुंदा और नीतिश गायकवाड़ (24), निवासी ग्राम मुरमुंदा को आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद गिरफ्तार किया गया था।