CMHO कार्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 साल से एक ही टेबल पर जमे 5 लिपिक हटे, कई अफसर बदले
हितवाद टाइम्स l 22 अक्टूबर 2026।बिलासपुर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। कार्यालय में चार साल से अधिक समय से एक ही टेबल पर काम कर रहे पांच लिपिकों की टेबल बदल दी गई है।
इसके साथ ही टीबी रोग विभाग, आयुष्मान योजना, नर्सिंग होम एक्ट और स्थापना शाखा सहित विभिन्न विभागों में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभागीय स्तर पर किए गए इस बदलाव को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बताया गया है। टीबी रोग विभाग में एचओडी की जिम्मेदारी संभाल रहीं डा़ गायत्री बांधी के जेडी बनने के बाद विभाग में प्रभार बदला गया।