कोरबा ।हरेली पर्व एवं विश्व हाथी दिवस के अवसर पर 12 अगस्त को वन मंडल कोरबा द्वारा वन परिक्षेत्र कुदमुरा में वन महोत्सव सह विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन मंडलाधिकारी जितेंद्र कुमार उपाध्याय के निर्देश एवं उपमंडलाधिकारी सूर्यकांत सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य मानव – हाथी सह अस्तित्व को बढ़ावा देना और ग्रामीणों में वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता रहा।

कार्यक्रम में हाथी प्रभावित क्षेत्र के स्कूली विद्यार्थियों ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। वन्य जीव विशेषज्ञ जितेंद्र सारथी ने हाथियों के व्यवहार एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। वही हाथ हाथी मित्र दल को ड्रेस,जूते,हैट,एवं मेगाफोन सहित आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। मानव हाथी द्वंद को कम करने में उल्लेखनीय सहयोग देने वाले ग्रामीण एवं हाथी मित्र दल के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।






